हमला कर उनकी कार क्षतिग्रस्त करने वाला आरोपी दबोचा
उत्तराखण्ड
20 सितम्बर 2026
हमला कर उनकी कार क्षतिग्रस्त करने वाला आरोपी दबोचा
रामनगर। सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर के सामने दो दिन पूर्व युवक पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू पर हमला कर उनकी कार क्षतिग्रस्त करने वाला आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था. पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रामनगर कोसी बैराज पुल के पास नहा रहा है.
सूचना मिलते ही कोतवाल सुशील कुमार खुद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं हमले में घायल गोपाल सिंह अधिकारी के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं. उनके सिर पर 40 से ज्यादा टांके लगाए गए हैं. घायल का उपचार अभी भी निजी अस्पताल में जारी है.
रामनगर में सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर के सामने दो दिन पूर्व हुई मारपीट की घटना से हड़कंप मच गया था. बता दें कि गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू पर आरोपी ने हमला कर दिया था. हमले के दौरान उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. घटना के बाद घायल गोपाल सिंह अधिकारी को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनके सिर पर 40 से अधिक टांके लगाए. गंभीर चोट के चलते उनका उपचार अभी भी निजी अस्पताल में चल रहा है.
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद रामनगर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी. आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी. इसी दौरान पुलिस को आज सूचना मिली कि आरोपी रामनगर कोसी बैराज पुल के पास मौजूद है और वहां नहा रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए रामनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार खुद पूरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे,पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की. आरोपी को भागने का मौका दिए बिना मौके से गिरफ्तार कर लिया.


