स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन
उत्तराखण्ड
21 जून 2026
स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन
काशीपुर। आज यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम, में केवीएस प्रीमियर ग्रुप, भारतीय खेल प्राधिकरण, रोटरी क्लब काशीपुर एवं महिला पतंजलि योग समिति काशीपुर द्वारा आयोजित विशाल योग शिविर में महापौर दीपक बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की सम्मानित जनता के साथ सहभागिता निभाई और कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार होने के करण भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि इस वर्ष की थीम ष्स्वस्थ आयु के लिए योगष् हमें स्वस्थ, संतुलित व सुखी जीवन का संदेश देती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अथक प्रयासों के चलते 11 दिसंबर 2014 को भारतीय योग को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 177 देशों ने योग को स्वीकृति दे दी थी जिसके चलते आज अर्थात 21 जून को योग पूरी दुनिया में मनाया जाता है और करोड़ों लोगों के स्वस्थ जीवन का आधार है। 21 जून का यह महत्व है की यह उत्तरी गोलार्ध का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। महापौर श्री बाली ने कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है।
इस अवसर पर महापौर ने सभी आयोजकों को इस सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई दी।
योग दिवस के इस अंतरराष्ट्रीय पावन अवसर पर केवीएस प्रीमियर ग्रुप केएमडी देवेंद्र अग्रवाल , रेखा जिंदल , बी. पी. गोयल , महिला पतंजलि योग समिति की राज्य कार्यकारिणी सदस्य कमला , एसपी स्वप्न किशोर , एसडीएम अभय प्रताप सिंह ,पूर्व मेयर श्रीमती उषा चौधरी , राज मेहरोत्रा , सुमित अग्रवाल समेत शहर के तमाम गणमान्य एवं भारी संख्या में आमजन स्त्री पुरुष विभिन्न स्कूलों के बच्चे एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे और योग किया


