उत्तराखंड

शहर को चमन बनाने का यह शानदार मौका

उत्तराखण्ड
9 जनवरी 2025
शहर को चमन बनाने का यह शानदार मौका
काशीपुर (यूके वार्ता)। भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के साथ लगातार घर-घर घूम-घूम कर एवं जगह-जगह नुक्कड़ सभाएँ कर मतदाताओं का आह्वान कर रहे हैं कि काशीपुर के बेहतर विकास के लिए केवल कमल खिलाना है। यदि विरोधियों के दुष्प्रचार में आ गए तो शहर को चमन बनाने का यह शानदार मौका हाथ से चला जाएगा और काशीपुर को विकसित करने का सपना अधूरा रह जाएगा। उन्होंने जनता से वादा किया कि शहर में किसी भी कीमत पर न तो गुंडागर्दी को पनपने दूंगा और न ही लव जिहाद को।

दीपक बाली ने दढ़ियाल रोड पर पानी की टंकी के पास, यादव डेरी के पास, डॉक्टर बीसी जोशी के सामने वार्ड 16 तथा आकांक्षा गार्डन, वार्ड 38 में वार्ड 40 की कुमाऊं कॉलोनी में क्रमशः रवि प्रजापति, अशोक सैनी, मनोज जग्गा तथा जितेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया, जहां दीपक बाली का सैकड़ों लोगों ने जोरदार स्वागत कर काशीपुर को विकसित बनाने के लिए अपने पूरे समर्थन का वादा किया। उन्होंने वार्ड संख्या 7, 6, 10 और 20 में पार्षद प्रत्याशी बलकार सिंह के साथ बहल्ला पुल क्षेत्र मंगल बाजार, बाजपुर रोड पर कार्यालय उद्घाटन पार्षद प्रत्याशी मुकुल जाटव, यशपाल सिंह व अंजना देवी के साथ घर-घर जाकर वोट मांगे। उत्साहित मतदाताओं ने बाली को फूल-मालाओं से लादकर और महिलाओं ने तिलक लगा मिठाई खिलाकर मेयर बनने का आशीर्वाद दिया।

प्रचार के दौरान धर्मपत्नी उर्वशी दत्त बाली भी पति के चुनाव प्रचार में पूजा शर्मा, रेखा सक्सेना, डिंपल कांबोज, बीना शर्मा, तुलसी देवी, जानकी पंत, प्रभा ठाकुर के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर चुनाव प्रचार कर रही है और दीपक बाली की तरह उन्हें भी मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। भाजपा की दूसरी महिलाओं की टोलियाँ भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर वोट मांग रही है।

जनसंपर्क कार्यक्रमों में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश सचिव गुरविंदर सिंह चंडोक, चुनाव संयोजक आशीष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष लवीश अरोरा, जिला महामंत्री मोहन बिष्ट, डॉ. गिरीश चंद्र तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष राहुल पैगिया, ईश्वर चंद गुप्ता, पुष्प अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अमित नारंग, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, रजत सिद्धू, रविंद्र राणा, बिट्टू राणा, गगन कांबोज, सूरज कांबोज, गुरबख्श सिंह बग्गा, पूर्व पार्षद कृष्ण अवतार, उमेश कांबोज, राजीव अरोरा बच्चू, वरुण अग्रवाल, अनिल डाबर, मनीष श्रीवास्तव, साहब सिंह, डॉ. विजय शर्मा, पूर्व तहसीलदार मनोरथ लखचौरा, विनोद नेगी, संजीव कुमार, सर्वेश बाली, अमन गुप्ता, बृजेश पाल, अरविंद रस्तोगी, राधेश्याम प्रजापति, प्रशांत पंडित, मुकेश चावला, अमित सिंह, अमन बाली, विपिन अरोड़ा, विनीत चौधरी, हर्ष रत्नाकर, कमल आदि चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *