उत्तराखंड

लंबे इंतजार के बाद मौसम मेहरबान, बर्फबारी से खूबसूरत नजर आ रहे पहाड़

उत्तराखण्ड
3 जनवरी 2026
लंबे इंतजार के बाद मौसम मेहरबान, बर्फबारी से खूबसूरत नजर आ रहे पहाड़
पिथौरागढ़। सीमांत पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हुई. लंबे समय के बाद नंदा देवी, पंचाचूली और छिपला केदार समेत आसपास की चोटियों पर हिमपात हुआ है. हिमपात से मुनस्यारी समेत अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है.

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद मौसम मेहरबान हो गया है. नए साल के आगमन पर बर्फबारी का इंतजार कर रहे पर्यटकों समेत मुनस्यारी के लोगों की मुराद पूरी हो गई. शुक्रवार यानी 2 जनवरी को सुबह मौसम सामान्य था. आसमान में हल्के बादल छाए थे. दोपहर बाद अचानक मौसम बदला. मौसम बदलने से मुनस्यारी और धारचूला के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फ पड़ गई.

नए साल का जश्न मनाने यहां आने वाले पर्यटकों को भी बर्फबारी की उम्मीद थी. ऐसे में दो जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद लोग काफी खुश नजर आए. काली नजर आ रही चोटियां बर्फबारी के बाद फिर से चमकने लगी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *