उत्तराखंड

रोडवेज कर्मचारी तीन माह के लंबित वेतन भुगतान समेत अन्य मांगों लेकर हड़ताल

उत्तराखण्ड

30 अक्टूबर 2026

रोडवेज कर्मचारी तीन माह के लंबित वेतन भुगतान समेत अन्य मांगों लेकर हड़ताल

काशीपुर। रोडवेज कर्मचारी तीन माह के लंबित वेतन भुगतान समेत अन्य मांगों के लिए कर्मचारी शुक्रवार (आज) से बेमियादी हड़ताल पर जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को परिवहन निगम मुख्यालय में कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच वार्ता विफल होने के बाद कर्मचारियों ने यह एलान किया। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के मुकेश चंद्र शर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश में कर्मचारियों का कार्य-बहिष्कार और बसों का चक्का जाम रहेगा। दीपावली के त्योहारी सीजन में बसों के चक्का जाम और दिल्ली में पुरानी बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध से परिवहन निगम के लिए दोहरी मार पड़ रही है। काशीपुर डिपो की सहायक महाप्रबंधक इंदिरा भट्ट ने बताया कि कर्मचारियों यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता की जा रही है ताकि बसों का संचालन हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *