रामनगर में बारिश से तबाही मची गर्जिया देवी मंदिर के पास स्थित 10 से 15 प्रसाद की दुकानें बही
उत्तराखण्ड
7 अगस्त 2025
रामनगर में बारिश से तबाही मची गर्जिया देवी मंदिर के पास स्थित 10 से 15 प्रसाद की दुकानें बही
रामनगर। पहाड़ों पर लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने नैनीताल जिले के रामनगर में तबाही मचा दी है. आ सुबह प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर के पास स्थित 10 से 15 प्रसाद की दुकानें कोसी नदी के तेज बहाव में बह गईं. इस हादसे में गरीब दुकानदारों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है.
बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. स्थानीय प्रशासन और मंदिर से जुड़े लोगों ने लोगों को पहले ही सचेत किया था. गर्जिया मंदिर के पुजारी जीतेन्द्र पांडे ने बताया देर रात ही प्रसाद विक्रेताओं को नदी के उफान के बारे में चेतावनी दी गई. कई दुकानदारों ने समय रहते अपना सामान सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन कुछ व्यापारी सामान नहीं हटा पाए.
सुबह का मंजर था डरावनारू प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह होते ही कोसी नदी का बहाव अचानक तेज हो गया. नदी का पानी दुकानों तक पहुंचा. कुछ ही मिनटों में लकड़ी और टिन की बनी ये अस्थायी दुकानें बह गईं. मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल कैमरों में इस दृश्य को कैद किया. जिसमें नदी के तेज बहाव के साथ दुकानें बहती नजर आ रही हैं.
दुकानदारों की पीड़ारू दुकान विक्रेता शिबू पांडे ने बताया, करीब 10 से 15 दुकानदारों की दुकानें बह गई हैं. ज्यादातर ने अपना सामान निकाल लिया था, लेकिन कुछ लोग सामान नहीं निकाल पाए. आज सुबह नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, जिससे यह नुकसान हुआ. गरीब प्रसाद विक्रेताओं के लिए यह बहुत बड़ी मार है, क्योंकि उनकी रोजी-रोटी इन्हीं दुकानों पर निर्भर थी.


