उत्तराखंड

रामनगर के एक ज्वैलर्स की दुकान पर राज्य कर विभाग की टीम का छापा

उत्तराखण्ड
30 नवम्बर 2025
रामनगर के एक ज्वैलर्स की दुकान पर राज्य कर विभाग की टीम का छापा
रामनगर। जीएसटी चोरी की सूचना पर राज्य कर विभाग की टीम ने रामनगर के एक ज्वैलर्स की दुकान में छापा मारा। इस दौरान तीन करोड़ रुपये के जेवर की बिक्री करने मामला सामने आया। टीम ने व्यापारी से दो लाख रुपये का जुर्माना वसूला। शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि पंजीयन निरस्त होने के बाद भी व्यापार करने वाली फर्मों की जांच की जा रही है।

जांच के दौरान ज्वैलर्स की दुकान पर कार्रवाई की गई। जांच में प्रथम दृष्टया लगभग 3 करोड़ की बिक्री प्रकाश में आई है। इस पर व्यापारी से दो लाख रुपये जमा कराए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *