उत्तराखंड

राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति ने किया मुकेश कुमार के निधन पर शोक व्यक्त

उत्तराखण्ड
15 मार्च 2026
राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति ने किया मुकेश कुमार के निधन पर शोक व्यक्त
काशीपुर। राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति उधमसिंहनगर, उत्तराखंड की एक आवश्यक आपातकालीन बैठक जिला कैम्प कार्यालय पर नगर महामंत्री अनुराग सारस्वत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
जिसमें राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति के सदस्यों काशीपुर के नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये प्रदेश प्रवक्ता नीरज ठाकुर कहा कि मुकेश कुमार के आकस्मिक निधन से नगर के राज्य निर्माण आंदोलकारियों के चिन्हीकरण के संघर्ष को अमूल्य क्षति हुई है ।
राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति उधमसिंहनगर उत्तराखंड के जिला महामंत्री विनय कुमार विश्नोई ने बैठक को सम्बोधित करते हुते कहा कि काशीपुर नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार के आकस्मिक निधन से समिति ने एक जुझारू कर्मठ राज्य आंदोलनकारी को खोया है जिसकी भरपाई होना असंभव है ।
आगे बोलते हुते विश्नोई ने शासन प्रशासन से पूछा कि राज्य निर्माण के लिये भी आंदोलकारियों को शहीद होना पड़ा और उस शहादत और संघर्ष के बाद राज्य निर्माण सम्भव हुआ उसके बाद राज्य आंदोलनकारियों को राज्य आंदोलनकारी होने का पहचान पत्र/सम्मान पत्र प्राप्त करने के लिये विगत 20वर्षाे से शासन प्रशासन के समक्ष भिक्षुओं की भांति आवेदन और कार्यालयों के चक्कर कटाने पड़ रहे हैं राज्य निर्माण के लिये शहीद हुये आंदोलकारी साथियों की आत्मा भी यह देखकर रोती होगी । केवल काशीपुर नगर क्षेत्र के ही लगभग एक दर्जन के करीब राज्य निर्माण आंदोलकारी साथी चिन्हिकरण की और सम्मान पत्र प्राप्ति की इच्छा को लेकर इस दुनिया को छोड़ के जा चुके हैं ।
सीमित शासन प्रशासन से पुनः निवेदन करती है कि खटीमा की तर्ज पर(पूछताछ के आधार )पर सभी पात्र आंदोलकारियों को जारी शासनादेश के बिन्दु च के अन्तर्गत बढ़ाती गयी समय सीमा के अंदर राज्य आंदोलनकारियों को परिचित पत्र जारी करें ।
विनय कुमार विश्नोई ने काशीपुर नगर अध्यक्ष के रूप में प्रदीप कुमार को मनोनीत किया।
बैठक के अंत में काशीपुर नगर में अब तक आंदोलकारियों के वैकुंठ वासी होने पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये बैठक समाप्त की गयी ।
बैठक में नीरज ठाकुर, अनुराग सारस्वत, विनय कुमार विश्नोई,प्रदीप कुमार, रामभरोसे ,सुशील कुमार विक्की , महेन्द्र कुमार, कृष्ण भारद्वाज गांधी,सुशील शर्मा , कुन्दन शर्मा ,भगीरथ शर्मा ,अमित शर्मा आदि बड़ी संख्या में राज्य निर्माण आंदोलकारी उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *