राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी ने दिया अपनी मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय पर धरना
उत्तराखण्ड
7 नवम्बर 2025
राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी ने दिया अपनी मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय पर धरना
काशीपुर। राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी ने आज अपनी मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय काशीपुर के बाहर राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी व वंचित राज्य निर्माण आन्दोलनकारी परिषद बैनर तले चिन्हीकरण कर खटीमा की तर्ज पर चिन्हित करके सम्मान पत्र प्रदान किये की मांग शासन प्रशासन से मांग को लेकर धरने पर बैठे।
उन्हांेने कहा कि सरकार आन्दोलनकारियों के उदासी रवैया अपना रही है। एक तरफ खटीमा में अबतक 850 आन्दोलनकारियों की वहां के विधायक द्वारा विधानसभा में चिन्हीकरण की मांग उठायी जा रही है और हमारे जन प्रतिनिधि विधायक/मेयर कहंी भी काशीपुर के वंचित आन्दोलनकारियों केे चिन्हीकरण की पैरवी करते नजर नहीं आ रहे है।
धरने पर बैठे राज्य आन्दोलनकारियों ने कहा कि चिन्हीकरण की मांग को लेकर उग्र आन्दोलन छेड़ा जायेगा। वक्ताओं ने कहा कि बड़ा शर्मनाक विषय है कि नये बने राज्यों में किसी राज्य में राज्य निर्माण आन्दोलनकारी अपने मान सम्मान की भीख मांग रहे है। उन्होंने सरकार से मांग की शीघ्र की काशीपुर के वंचित आन्दोनलकारियों का चिन्हीकरण शीघ्र किया जाये।
धरने पर राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोनकारी के प्रदेश संयोजक विनय विश्नोई, अनुराग सारस्वत, डा0 आशा राम अर्चना लोहनी, युगल किशोर सिंघल, विद्यार्थी भैया, सनत पैगिया, उमेश जोशी सहित दर्जनों आन्दोलनकारी मौजूद थे।


