उत्तराखंड

राजकीय पॉलीटेक्निक काशीपुर में फार्मेसी के छात्र-छात्राओं को नए भवन की सौगात

उत्तराखण्ड
11 नवम्बर 2025
राजकीय पॉलीटेक्निक काशीपुर में फार्मेसी के छात्र-छात्राओं को नए भवन की सौगात
काशीपुर। राजकीय पॉलीटेक्निक काशीपुर में फार्मेसी के छात्र-छात्राओं को नए भवन की सौगात देने की कवायत शुरू हो गई है। राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत 617.99 करोड़ की लागत से फार्मेसी ब्लॉक बनाया जाना है। कार्यदायी संस्था उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड को निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है। संस्था ने कॉलेज गेट के पास भवन का निर्माण शुरू कर दिया है। इसमें कक्षाओं, लैब, शौचालय, पेयजल, प्रकाश आदि की व्यवस्था होगी।

प्रधानाचार्य बीपी सिंह ने बताया कि कॉलेज में विभिन्न क्षेत्रों के इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, फार्मेसी, कृषि, इंजीनियर आदि ट्रेडों में करीब 1100 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पुराने फार्मेसी ब्लॉक में कक्षाएं और लैब 40 सीटों के हिसाब से बने हुए हैं। पुराने भवन के कमरे छोटे हैं। इस सत्र से सीटें बढ़कर 40 के बजाए 60 हो गई हैं। फार्मेसी ट्रेड में नए सत्र में 59 विद्यार्थियों के प्रवेश भी हो गए हैं। आवेदन नहीं करने पर केवल दिव्यांग छात्र की एक सीट खाली है। नए भवन में नए मानक पर कार्य किया जाएगा। नए भवन में प्रथम और द्वितीय वर्ष के 120 विद्यार्थियों के बैठने और प्रयोग करने की क्षमता होगी। 2163 वर्ग मीटर में बनने वाले भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *