उत्तराखंड

रक्षाबंधन पर रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़

उत्तराखण्ड
रक्षाबंधन पर रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़
रूद्रपुर। रक्षाबंधन पर्व रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण बसें कम पड़ गईं। लोगों को वाहन नहीं मिल पा रहे, ऐसे में भाईयों के घर जाने वाली वहनो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न रूटों पर जाने वाली बसें यात्रियों से पूरी तरह भरकर रवाना हुई। बस आते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों में आपाधापी की स्थिति बनी रही। दिल्ली, काशीपुर जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें बस के लिए दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बस नहीं मिलने पर यात्री बस अड्डे परिसर और आसपास के स्थानों पर बैठकर और खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *