उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के जन्म दिवस का कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण बालिका शक्तिकरण दिवस के रूप में बनाने का निर्णय

उत्तराखण्ड
12 सितम्बर 2024
मुख्यमंत्री के जन्म दिवस का कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण बालिका शक्तिकरण दिवस के रूप में बनाने का निर्णय
खटीमा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें आगामी 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस का कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण बालिका शक्तिकरण दिवस के रूप में बनाने का निर्णय लिया गया बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष जीवन धामी एवं संचालन नगर महामंत्री मनोज वाधवा एवं भुवान भट्ट ने संयुक्त रूप से किया, बैठक में जानकारी देते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनी पोखरिया एवं जिला महामंत्री सतीश गोयल ने बताया कि आगामी 16 सितंबर को सुबह 8.00 बजे पीलीभीत रोड स्थित हनुमान मंदिर में कीर्तन हवन यज्ञ एवं मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाएगी इसके उपरांत स्थित कैंप कार्यालय में संस्कृत विभाग द्वारा एवं खटीमा के विभिन्न स्कूल के बच्चों के द्वारा उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़े बालिका शक्तिकरण जनसंख्या नियंत्रण नशा उन्मूलन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे कैंप कार्यालय में विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिवस मनाया जाएगा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ क्षेत्र की प्रतिभावान बालिकाओं को सम्मानित भी किया जाएगा, नगर महामंत्री मनोज वाधवा ने बताया कि कैंप कार्यालय के अतिरिक्त विभिन्न धार्मिक स्थलों में सभी मंडलों के द्वारा उत्तराखंड के विकास एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु के कामना के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सतीश गोयल प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मोहिनी पोखरिया महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष धन भंडारी शक्ति केंद्र संयोजक नीलू गुप्ता ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी स मोर्चे के अध्यक्ष नवल वाल्मीकि ओबीसी मोर्चे के अध्यक्ष सनी रस्तोगी जिला मंत्री किशोर जोशी मस्जिद कमेटी के सदर कामिल खान वरिष्ठ भाजपा नेता तारीख मलिक महेंद्र अधिकारी संदीप वाल्मीकि शुभम वाल्मीकि प्रेम मेहर सुखदेव सिंह नामधारी मुकेश गुप्ता मानस बत्रा सुरेश जीन राहुल सक्सेना आदि मोजुद रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *