उत्तराखंड

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया

उत्तराखण्ड
29 फरवरी 2024
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया
काशीपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के आवाहन पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन कर सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खड़कपुर- देवीपुरा में महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में विशाल नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि पूरे देश में आज नारी न्याय सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं में जागरूकता का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और शोषण के खिलाफ महिला कांग्रेस सरकार के खिलाफ कमर कस चुकी है। मणिपुर की घटना हो, उत्तराखंड की बहन अंकित भंडारी केस हो या फिर जंतर मंतर पर बैठने वाली महिला पहलवान के शोषण की बात हो भाजपा सरकार मामले में खामोश है। महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने बताया कि नारी न्याय सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं के अंदर स्वाभिमान की भावना पैदा की जा रही है। सम्मेलन में पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल, पूजा सिंह, उमा वात्सल,अचिता शर्मा, कुमकुम सक्सेना, शमा कुरैशी, रंजना गुप्ता, सुजाता शर्मा, बंदना डोभाल, आशा शर्मा, राजबत्रा आदि ने अपने विचारों को रखा। सम्मेलन की में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पादित कराए

कार्यालय –
यूके वार्ता
लाहोरियान, काशीपुर
मो0- 7037821378
आप अपने समाचार व फोटो प्रेस विज्ञप्ति के साथ हमारे व्हाटसप नं0 9837821378 पर भेजे।

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन दे मात्र 10/- प्रतिदिन
अपने प्रतिष्ठान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का एक सरल माध्यम
यूके वार्ता हिन्दी न्यूज बेवसाइट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *