पार्षदों ने उठायी पार्षद निधि और भत्ते के लिए निगम के फंड से बजट की व्यवस्था करने की मांग
उत्तराखण्ड
3 मई 2026
पार्षदों ने उठायी पार्षद निधि और भत्ते के लिए निगम के फंड से बजट की व्यवस्था करने की मांग
हल्द्वानी। नगर निगम देहरादून में पार्षदों के लिए 25 हजार रुपये भत्ता देने का प्रस्ताव पास होने के बाद हल्द्वानी में भी यह मांग जोर पकड़ गई है। शनिवार को एकाएक नगर निगम पहुंचे पार्षद ने इस संबंध में मेयर गजराज सिंह बिष्ट से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्षद निधि और भत्ते के लिए निगम के फंड से बजट की व्यवस्था करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि शासन स्तर पर मामले का समाधान होना मुश्किल है। इस पर मेयर ने शीघ्र बोर्ड बैठक बुलाकर देहरादून की तरह ही प्रस्ताव पास कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शासन में पार्षद के भत्ते का प्रस्ताव भेजा जाएगा। पार्षदों ने मेयर को ज्ञापन सौंपा। मेयर से मिलने वाले राजेंद्र सिंह जीना, मनोज जोशी, रवि जोशी, मुकुल बल्यूटिया, रोहित कुमार, नीमा भट्ट, भागीरथी देवी, बीना चौहान, तनुजा जोशी, रुकमणि देवी आदि रहीं।

