पत्रकार उमेश कश्यप की पत्नी के निधन पर उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन ने जताया शोक
उत्तराखण्ड
18 अप्रैल 2025
पत्रकार उमेश कश्यप की पत्नी के निधन पर उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन ने जताया शोक
काशीपुर। उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन काशीपुर इकाई की सदस्या श्रीमती माया देवी का कल सायं लम्बी बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। श्रीमती माया देवी नगर के वरिष्ठ पत्रकार उमेश कश्यप की धर्मपत्नी थी। वह काफी लम्बे समय से बीमारी चल रही थी। उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन की नगर इकाई के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनके निवास पहुंच उनके परिवार से शोक संतप्त के प्रति संवेदता प्रकट और दिवंगत आत्मा को शांति के लिए श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की उसके बाद सभी उनकी अंत्येष्टि में शामिल हुए। शोक जताने वालों में अध्यक्ष अनिरूद्ध निझावन, जिलामहामंत्री विनोद सिंह, जिला उपाध्यक्ष ठा. विपिन चौहान, हरदीप शर्मा, जयपाल सिंह अहेरिया, प्रकाश पुंज, सावित्री देवी, हरदीप शर्मा, रवि शर्मा, नीरज ठाकुर, किशन गुप्ता आदि रहे।
वहीं उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन काशीपुर इकाई के अध्यक्ष अनिरूद्ध निझावन ने कहा कि यूनियन इस दुख की घड़ी में उमेश कश्यप के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार उमेश कश्यप एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हें। उमेश कश्यप को यूनियन के प्रदेश पदाध्किारियों से वार्ता कर सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जायेगा।