उत्तराखंड

नगर में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिला एवं महानगर शाखाा पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

उत्तराखण्ड
28 सितम्बर 2026
नगर में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिला एवं महानगर शाखाा पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न
काशीपुर। आवास विकास स्थित एक निजी प्रतिष्ठान पर आयोेजित अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिला एवं महानगर शाखाा पदाधिकारियों की बैठक में ं जिला और महानगर कार्यकारिणी के विस्तार के साथ साथ अन्य कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में महानगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल नागलिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रणेता रहे पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भाजपा स्व. रामदास अग्रवाल जिन्होंने देश सेवा और समाज सेवा के अपने सपफर को जारी रखते हुए निस्वार्थ भाव से पूरे देश में वैश्य एकता का शंखनाद किया। उसी उद्देश्य को लेकर आज अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन देश ही नहीं अपितु विश्व के अनेक देशों में सम्पूर्ण वैश्य समाज को एकता के सूत्रा में बांध्ने के, लिए अग्रसर है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों के साथ साथ उत्तराऽंड में भी अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कार्यकारिणी के विस्तारीकरण का काम तेजी से चल रहा है। वहीं डॉ.संजीव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठनात्मक जिला काशीपुर और महानगर कार्यकारिणी पदाधिकारियों के गठन के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के सभी संरक्षक तथा सम्मानित सदस्यगणों को 7 अक्टूबर दिन बुध्वार को सायं 4 बजे से सम्मानित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल ने कहा कि वैश्य समाज ने समय की मांग के अनुसार धर्मिक, सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए जो मानव सेवा के रचनात्मक कार्य किए हैं, समाज की स्वस्थ पर ंपराओ ं, रीति-रिवाजों को निरंतर बनाए रखने के लिए नई पीढ़ी को उनकी जानकारी देना बेहद जरूरी है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर महामंत्राी कौशलेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता लोहिया, उपाध्यक्ष मनोहर गुप्ता, प्रदेश संयोजक मीडिया सेल भाजपा गंधर अग्रवाल, विश्नोई सभा सचिव योगेश विश्नोई, जिला कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार विश्नोई, महानगर कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, ललित गुप्ता, अतुल गुप्ता, अमित गुप्ता, अंकुर गुप्ता, राजेश अग्रवाल समेत पदाध्किारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *