द्रोणा सागर स्थित डमरू वाले बाबा की 30 वीं पुण्यतिथि प भण्डारे का हुआ आयोजन
12 मई 2026
द्रोणा सागर स्थित डमरू वाले बाबा की 30 वीं पुण्यतिथि प भण्डारे का हुआ आयोजन
काशीपुर। नगर के द्रोणा सागर स्थित डमरू वाले बाबा की 30 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ लिया।
द्रोणा सागर स्थित डमरू वाले बाबा मंदिर परिसर में सोमवार को प्रातःकाल मंदिर के पुजारी पंडित भास्करनंद जोशी व विष्णु गोस्वामी ने धार्मिक अनुष्ठान किये। कार्यक्रम के मुख्य यजमान भास्कर बधानी रहे। इस दौरान रामायण पाठ कर भंडारे का आयोजन किया। श्री डमरूवाले बाबा की 30 वीं पुण्य तिथि पर डमरू वाले बाबा ट्रस्ट कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सेवक अजय चौहान, अक्षय नायक, विजेंद्र सिंह चौहान, विशाल गुप्ता, गगन विनायक, हितेंद्र गोस्वामी, रजत चौहान, भगवती गिरी, विजय चौहान, गंगा देवी आदि समेत अनेकों भक्तजन मौजूद रहे।


