उत्तराखंड

टांडा तिराहे से राधेश्याम बिल्डिंग तक की गयी बैरिकेडिंग

उत्तराखण्ड
4 अप्रैल 2025
टांडा तिराहे से राधेश्याम बिल्डिंग तक की गयी बैरिकेडिंग
काशीपुर। टांडा तिराहे से राधेश्याम बिल्डिंग तक दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी। इससे बचने के लिए यातायात पुलिस ने इन स्थानों पर बैरिकेडिंग की है ताकि किसी भी वाहन से जाम ना लगे और यातायात सुचारू रहे।
रेलवे स्टेशन और रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के पास राधेश्याम बिल्डिंग पर हाईवे पर कट हैं। अधिकतर वाहन चालक इन कटों का प्रयोग करते हैं जिससे जाम लग जाता है। इसके बाद पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। इसके अलावा यहां पर हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है। यातायात पुलिस ने हाईवे पर इन दोनों स्थानों पर बने कट को बैरिकेडिंग के जरिए बंद कर दिया है। ताकि दोनों ओर से आने वाला ट्रैफिक सीधे चले और जाम ना लगे। यातायात निरीक्षक नीरज चौधरी ने बताया, रेलवे स्टेशन और राधेश्याम बिल्डिंग पर बैरिकेडिंग की गई है। इन बैरिकेडिंग को तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *