जसपुर से भगवंतपुर गांव में दिखा गुलदार
उत्तराखण्ड
29 मार्च 2026
जसपुर से भगवंतपुर गांव में दिखा गुलदार
जसपुर। जसपुर क्षेत्र के तराई पश्चिम वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले गांवों में गुलदार की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है. यहां लगभग हर दूसरे दिन किसी न किसी गांव से गुलदार देखे जाने की सूचना मिल रही है. ताजा मामला भगवंतपुर गांव का है, जहां आज सुबह गन्ने के खेत में एक गुलदार दिखाई देने से हड़कंप मच गया. सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने जब गुलदार को देखा तो वे घबराकर तुरंत गांव की ओर भागे. उन्होंने अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी. देखते ही देखते पूरे गांव में डर का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी. जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची. वन विभाग की टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गन्ने के खेत के पास पिंजरा लगा दिया है.


