चैती मेले मे इलैक्ट्रो होम्योपैथी के 41 वे निःशुल्क डे व नाईट चिकित्सा कैम्प का शुभारंभ
उत्तराखण्ड
26 मार्च 2026
चैती मेले मे इलैक्ट्रो होम्योपैथी के 41 वे निःशुल्क डे व नाईट चिकित्सा कैम्प का शुभारंभ
काशीपुर। चैती मेले मे इलैक्ट्रो होम्योपैथी के 41 वे निःशुल्क डे व नाईट चिकित्सा कैम्प का शुभारंभ मेयर दीपक बाली के द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। 24 मार्च से 11 अप्रैल तक के लिये इलैक्ट्रो होम्योपैथिक रिसर्च डवलमेंट आर्गेनाइजेशन, उत्तराखण्डड (रजि.) के द्वारा चैती मेला मे प्याऊ मे लगाये गये डे व नाईट कैम्प के शुभारंभ श्री बाली के द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया व उनके द्वारा इस कैम्प को मानवता व माता रानी के भक्तो की सेवा के लिये एक सराहनीय कार्य बताया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि मुख्य पंडा विकास कुमार अग्निहोत्री ने मेले इस कैम्प को शुरू करने के लिये स्व. डॉ. जेपी वशिष्ठ के योगदान का सराहते हुये कैम्प मे आने वाले श्रृद्वालुओ की सेवा को ईश्वर की सेवा बताते हुये आयोजको को आभाार व्यक्त किया।
इस मोके पर कार्यक्रम इआरडीओ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुरेश राजपूत की अध्यक्षता व प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. जफर सैपफी के संचालन मे समपन्न हुये कार्यक्रम मे कैम्प व्यवस्थापक डॉ. ज्ञान सिंह सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. आरके विश्नोइ, डॉ. जैड रहमान, जिलाध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह सैनी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. नावेद जाफरी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राहत अली, जिला महासचिव डॉ. नासिर चौधरी, जिला संगठन मंत्री डॉ. शमशाद अली, महानगर अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा, तहसील अध्यक्ष डॉ. वैभव शर्मा, डॉ. गौरव वशिष्ठ, डॉ. युनुस सैफी, डॉ. नंदकिशोर सागर, डॉ. सुदंर सिंह, डॉ. सतीश अरोरा, डॉ. चन्द्रपाल सिंह चौहान, रेखा देवी, कु. इंदु सैनी आदि मौजूद रहे।


