उत्तराखंड

गुरु गोबिंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में नगर के मुख्य मार्गाे से निकला नगर कीर्तन

उत्तराखण्ड
5 जनवरी 2026
गुरु गोबिंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में नगर के मुख्य मार्गाे से निकला नगर कीर्तन
काशीपुर। श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर काशीपुर में निकाला गया । नगर कीर्तन की शुरुआत बड़े गुरुद्वारे से हुई जो विभिन्न मुख्य मार्गों से होता हुआ गुरुद्वारे पर ही संपन्न होगा। नगर कीर्तन में शामिल विभिन्न प्रकार के बैंड-बाजों ने धार्मिक भजनों और शबद कीर्तन की धुनों से माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। गुरबाणी के सुरों पर झूमती संगत और “बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयघोषों से पूरा काशीपुर गुंजायमान रहा।
नगर कीर्तन बड़े गुरूद्वारे से शुरू होकर किलाबाजार, सब्जी मण्डी, मेन बाजार से होकर रामनगर रोड के गुजरा। मार्ग में जगह-जगह संगत और सामाजिक संस्थाओं व मेयर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, गुरविन्दर सिंह चण्डोक, दलप्रीत सिंह सेठी, आशीष गुप्ता आदि ने मुख्य चौराहे पर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए छबील और भंडारों का आयोजन किया गया जहां पर शरबत, पानी और लंगर वितरित किया गया।
नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारे कर रहे थे जिनके पीछे गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी बड़े ही श्रद्धा भाव से निकाली गई। गुरुद्वारा से प्रबंधक ने बताया कि नगर कीर्तन गुरु गोबिंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में निकाला गया है। नगर कीर्तन के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर प्रशासन और पुलिस की ओर से भी उचित व्यवस्था की गई थी। आयोजन के समापन पर गुरुद्वारा परिसर में अरदास की गई और संगत के लिए लंगर की व्यवस्था की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *