उत्तराखंड

गदरपुर बाईपास पर बड़ा हादसा यात्रियों से भरी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 7 यात्री घायल

उत्तराखण्ड
9 अप्रैल 2026
गदरपुर बाईपास पर बड़ा हादसा यात्रियों से भरी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 7 यात्री घायल
गदरपुरं। गदरपुर बाईपास मार्ग पर गोपाल नगर तिराहे के पास देर रात 2.00 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से नेपाल जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में पलट गई।
बस में कुल 65 यात्री सवार थे, जिनमें से 7 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एनएचएआई हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *