उत्तराखंड

कोषाध्यक्ष पद पर प्रत्याशी एड0 अरविन्द सिंह ने किया साथी अधिवक्ताओं से जनसम्पर्क

उत्तराखण्ड
18 दिसम्बर 2025
कोषाध्यक्ष पद पर प्रत्याशी एड0 अरविन्द सिंह ने किया साथी अधिवक्ताओं से जनसम्पर्क
काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन काशीपुर के चुनावों की सरगर्मी तेज हो गयी है आज बार चुनाव लड़ रहे कई अधिवक्ताओं ने अपना- अपना नामांकन खरीदा। जिसमें अरविन्द सिंह एडवोकेट चैम्बर नं0 109 ने भी अपने समर्थकों के साथ बार एसोसिएशन चुनाव में कोषाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र खरीदा और उसके बाद तुरन्त ही कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे अधिवक्ता अरविन्द सिंह ने अपने समर्थकों के साथ काशीपुर कोर्ट चैम्बर में सभी अधिवक्ताओं से जनसम्पर्क कर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। कोर्ट चैम्बर में उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अरविन्द सिंह को विजयश्री का आशीर्वाद दिया व साथी अधिवक्ताओं ने अपना भरपूर साथ देने का विश्वास दिलाया।
जनसम्पर्क के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सोहन सिंह, एड0 दीपक शर्मा, एड0 प्रसून वर्मा, एड0 गुरजीत, एड0 विकास कश्यप, एड0 अर्पित बंसल, एड0 अमित चतुवेर्दी, एड0 मनीष सिंह, एड0 रजनी आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *