उत्तराखंड

कुमांऊ के टनकपुर की बेटी पलक ने जीता जूनियर मिस इंडिया स्माइल का खिताब

उत्तराखण्ड
12 जनवरी 2026
कुमांऊ के टनकपुर की बेटी पलक ने जीता जूनियर मिस इंडिया स्माइल का खिताब
टनकपुर/चम्पावत। जयपुर में आयोजित जूनियर मिस इंडिया 2026 प्रतियोगिता में टनकपुर की होनहार बेटी पलक जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर मिस इंडिया स्माइल का खिताब प्राइज अपने नाम किया है। मात्र 15 वर्ष की आयु में इस उपलब्धि को हासिल कर पलक ने न केवल टनकपुर बल्कि पूरे चम्पावत जनपद और उत्तराखंड राज्य को गौरवान्वित किया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
टनकपुर के नायकगोठ निवासी गोविंद बल्लभ जोशी एवं निर्मला जोशी की पुत्री पलक जोशी ने जूनियर मिस इंडिया श्खूबसूरत मुस्कान 2026श् श्रेणी में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सादगी भरी मुस्कान से निर्णायकों का दिल जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *