उत्तराखंड

किसान सेवा सहकारी समितियों के चुनाव शान्ति पूर्ण सम्पन्न

उत्तराखण्ड
21 नवम्बर 2025
किसान सेवा सहकारी समितियों के चुनाव शान्ति पूर्ण सम्पन्न
काशीपुर। नगर में कई किसान सेवा सहकारी समितियों के चुनाव शान्ति पूर्ण सम्पन्न हो गये। बहुउद्देशीय उत्तरी काशीपुर किसान सेवा सहकारी समिति का चुनाव बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे समिति कार्यालय में चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी उस्मान अली की देखरेख में शुरू हुई। समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व 19 प्रतिनिधियों का चुनाव निर्विरोध हो गया। निर्वाचन अधिकारी अली ने बताया कि राजविंदर कौर अध्यक्ष, ललित कुमार निर्विरोध उपाध्यक्ष जबकि सुनीता राणा, मोनिका शर्मा, जय सिंह, नवजोत सिंह, अमित कुमार, विनीत चौधरी, हरप्रीत कौर, चंद्रप्रभा, राजपाल सिंह, रिसपाल सिंह, मो. शफीक, हरदयाल सिंह, तेजवीर सिंह, नरेश कुमार, राजेंद्र सिंह, पलविंद्र कौर, दर्शन सिंह, रवि कुमार सिंह व नरेश सिंह निर्विरोध प्रतिनिधि चुने गए।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति कुंडेश्वरी में निर्वाचन अधिकारी मो. अनवर सैफी ने बताया कि सुमनदीप कौर अध्यक्ष, संदीप चौधरी उपाध्यक्ष चुने गए। इनके अलावा महक सिंह, कुलविंदर कौर, कुलविंदर कौर पत्नी इंद्रजीत सिंह, बलविंदर कौर, कुलविंदर कौर पत्नी जोगेंद्र सिंह, रतनपाल सिंह, एकमजोत सिंह, दिलबाग सिंह, हरदेव सिंह, अमनप्रीत सिंह संचालक चुने गए। वहीं हेमेंद्र सिंह, सिमरजीत कौर, बलविंदर कौर, मलकीत सिंह, भगवंत सिंह, धीर सिंह, शादीराम सागर, कवलजीत कौर, शिव सिंह, प्रदीप कुमार कलकल व सुरेंद्र कुमार शर्मा प्रतिनिधि चुने गए।

दक्षिणी किसान सहकारी समिति में निर्वाचन अधिकारी सुभाष चंद्र व प्रबंध निदेशक सरफराज हुसैन ने बताया कि नरेंद्र सिंह चौधरी अध्यक्ष, दलजीत कौर उपाध्यक्ष चुनी गईं। संचालन मंडल में मंजू देवी, दलजीत कौर बरार, गुरविंदर कौर, कैलाशो, मवरीत कौर, नरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह पुत्र हुकुम सिंह, हरी सिंह, अब्दुला, जगदीप छीना, मो. अय्यूब के अलावा राज्य सरकार से नामित विनीत चौधरी विजयी रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *