काशीपुर में 14 अगस्त को विभाजन विजेता दिवस कार्यक्रम आयेाजित
उत्तराखण्ड
11 अगस्त 2025
काशीपुर में 14 अगस्त को विभाजन विजेता दिवस कार्यक्रम आयेाजित
काशीपुर/खटीमा। प्रस्तावित विभाजन विभीषण का दिवस की उपलक्ष में एक आवश्यक बैठक खटीमा में संपन्न हुई, बैठक में विभाजन विभीषिका दिवस स्मृति कार्यक्रम काशीपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया, कार्यक्रम कुमाऊं प्रभारी अश्विनी छाबड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 14 अगस्त को प्रातः 11.00 बजे काशीपुर में विभाजन विजेता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें विभाजन का दंश झेलने वाले पंजाबी समाज के लोगों को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया जाएगा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम के संयोजक के रूप में काशीपुर में दीपक बाली कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश सचिव मनोज वाधवा ने कहा कि खटीमा से भी सैकड़ो की संख्या में पंजाबी समाज के लोग कार्यक्रम में भाग लेंगे, बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम के सहसंयोजक संजय भाटिया पंजाबी महासभा के संरक्षक अश्विनी छाबड़ा प्रदेश सचिव मनोज बाजवा नगर अध्यक्ष विजय अरोड़ा महामंत्री हरीश बत्रा संरक्षक बाबूराम अरोड़ा रोहित छाबड़ा मनोज गुलाटी अमरजीत सिंह राजेश बतला जतिन बत्रा प्रदीप शर्मा बिट्टू ग्रोवर एवं शक्ति फार्म के पूर्व अध्यक्ष अजय जैसवाल उपस्थित थे काशीपुर विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम में विभाजन के समय भारत आने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा,


