उत्तराखंड

काशीपुर ब्लॉक परिसर में आधार कार्ड अपडेट कराने को लेकर अफरातफरी का माहौल

उत्तराखण्ड
30 नवम्बर 2025
काशीपुर ब्लॉक परिसर में आधार कार्ड अपडेट कराने को लेकर अफरातफरी का माहौल
काशीपुर। काशीपुर ब्लॉक परिसर में आधार कार्ड अपडेट कराने को लेकर केंद्र पर आए लोगों के बीच झड़प हो गई। लाइन में खड़े होने को लेकर दिन भर अफरातफरी का माहौल रहा। सुबह से आधार कार्ड अपडेट कराने आ रहे लोगों का शाम तक नंबर आ रहा है। एक सप्ताह पहले से राशन कार्ड की केवाईसी होने की जानकारी के बाद से लोग आधार कार्ड केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
आधार कार्ड केंद्रों पर उमड़ रही भीड़ को देखते हुए सीडीपीओ ने पुलिस को पत्र लिखा है। विगत दिवस पुलिस कर्मियों ने व्यवस्था बनाई थी लेकिन व्यवस्था फिर पटरी से उतर गई थी। लोगों के बीच लाइन में खड़े होने को लेकर झड़प होती रही। दो से तीन बार सर्वर ठप होने की वजह से भी लोगों में गुस्सा था। परिसर के अंदर लोगों की भीड़ कई बार आक्रोशित भी हो रही थी। किसी को आधार कार्ड में उम्र में बदलाव तो किसी को आधार कार्ड में नया फोटो अपलोड करना है। अत्यधिक भीड़ होने की वजह से परिसर में अव्यवस्था फैल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *