उत्तराखंड

काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस व दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित

उत्तराखण्ड
17 मार्च 2026
काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस व दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित
बरेली/लालकुंअस। रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर स्थित दिल्ली-दिल्ली शाहदरा स्टेशनों के मध्य नये यमुना पुल के निर्माण के परिप्रेक्ष्य में इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिए जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं पुनर्निर्धारण निम्नवत किया जायेगा।

मार्ग परिवर्तन-
– दौराई से 17 एवं 28 मार्च, 2026 को चलने वाली 15091 दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय रोहिल्ला-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-शकुर बस्ती के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव दिल्ली स्टेशन पर नहीं रहेगा।
– दिल्ली से 18 मार्च, 2026 को चलने वाली 12036 दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दिल्ली -नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-शकुर बस्ती के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर नहीं रहेगा।
– काठगोदाम से 28 मार्च, 2026 को चलने वाली 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शकुर बस्ती-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली सराय रोहिल्ला के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव दिल्ली स्टेशन पर नहीं रहेगा।
– प्रयागराज जं. से 28 मार्च, 2026 को चलने वाली 14117 प्रयागराज जं.-भिवानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शकुर बस्ती-तिलक ब्रिज-तिलक-नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव दिल्ली शाहदरा एवं दिल्ली स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
यह जानकारी पूर्वाेत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर द्वारा प्रेस को दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *