उत्तराखंड

कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया प्रदर्शन

उत्तराखण्ड
28 सितम्बर 2026
कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया प्रदर्शन
रुद्रपुर। जिले में आज कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकाली और डीडी चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। रैली में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। पुतला दहन के बाद सभी कांग्रेसी कलक्ट्रेट पहुंचे।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा है और केंद्र सरकार के इशारे पर चल रहा है। इसी के विरोध में पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने पुतला दहन कार्यक्रम किया। रुद्रपुर में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और लोकतंत्र बचाने की मांग उठाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *