उत्तराखंड

उधम सिंह नगर में कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले

उत्तराखण्ड
22 मई 2026
उधम सिंह नगर में कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले
रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. उन्होंने कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.

तबादला आदेश के मुताबिक, निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैंप के पद से हटाकर पुलिस कार्यालय में तैनात किया गया है.

निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी को थाना किलाखेड़ा से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैंप की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

उपनिरीक्षक मनोज बिष्ट को सुल्तानपुर पट्टी चौकी से हटाकर थाना किलाखेड़ा भेजा गया है. उपनिरीक्षक भूपेंद्र प्रताप सिंह, जो पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात थे, उन्हें प्रभारी चौकी सुल्तानपुर पट्टी बनाया गया है.

इसी कड़ी में उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद को कोतवाली सितारगंज से प्रभारी चौकी सूनालाल की जिम्मेदारी दी गई है.

उपनिरीक्षक फूल राम पांडे को बाजपुर जसभर चौकी से हटाकर कोतवाली जसपुर भेजा गया है. साथ ही उन्हें अतिरिक्त रूप से चौकी बाजार जसपुर का प्रभार भी सौंपा गया है.

उपनिरीक्षक मनोज जलाल को कोतवाली ट्रांजिट कैंप से प्रभारी चौकी बेरिया दौलत नियुक्त किया गया है.

उपनिरीक्षक जावेद मलिक को जसपुर कोतवाली से सितारगंज कोतवाली भेजा गया है.

उपनिरीक्षक हरेंद्र कुमार को कोतवाली कुंडा से आईटीआई कोतवाली में तैनाती दी गई है.

उधम सिंह नगर एसएसपी अजय गणपति ने आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई नियुक्ति स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं. पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद जिले में पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *