उत्तराखंड

उत्तराखण्ड रोडवेज बस हुई एक बड़े हादसे का शिकार

उत्तराखण्ड
29 जनवरी 2026
उत्तराखण्ड रोडवेज बस हुई एक बड़े हादसे का शिकार
रामनगर। हल्द्वानी से हरिद्वार-देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज बस एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई. यह दुर्घटना रामनगर के पास हल्द्वानीदृरामनगर राज्य मार्ग पर बेलगड़ क्षेत्र के पास उस समय घटित हुई, जब बस चालक ने अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया. इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धंस गई.

प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, बस संख्या UK04 PA 1681 हल्द्वानी से चलकर देहरादून की ओर जा रही थी. बस में उस समय करीब 25 से 30 यात्री सवार थे. बेलगड़ के पास एक बाइक अचानक सामने आ गई, जिसे बचाने के लिए चालक ने तुरंत ब्रेक लगाए और बस को मोड़ने की कोशिश की. इसी दौरान बस सड़क के किनारे कच्चे हिस्से में धंस गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में 6 से 7 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं. घायल यात्रियों को स्थानीय लोगों और अन्य यात्रियों की मदद से बस से बाहर निकाला गया.

कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि किसी की भी हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है. राहत की बात यह रही कि बस पलटने से बच गई, अन्यथा बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी जानकारी दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और यातायात को सामान्य कराने में मदद की. बस को सड़क से निकालने के प्रयास किए गए, जिससे कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *