उत्तराखण्ड में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी शुरू
उत्तराखण्ड
3 नवम्बर 2026
उत्तराखण्ड में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी शुरू
देहरादून। उत्तराखंड में रहने वाले परिवारों का सरकारी रिकॉर्ड अब एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देवभूमि परिवार पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट पहचान संख्या देने की व्यवस्था की जाएगी। खास बात यह है कि इसका लाभ केवल उत्तराखंड के मूल निवासियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राज्य में पिछले 15 वर्षों से रह रहे नागरिक भी इसके दायरे में आएंगे।
सरकार का उद्देश्य सरकारी योजनाओं से जुड़े रिकॉर्ड को एक जगह उपलब्ध कराना, पात्र लाभार्थियों की पहचान आसान बनाना और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। हालांकि, बड़ी संख्या में नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी एकत्र होने के कारण डेटा की सुरक्षा भी इस व्यवस्था का महत्वपूर्ण पहलू होगी।


