उत्तराखंड

उत्तराखंड के अध्यक्ष का किया पत्रकार प्रेस परिषद भारत उत्तराखंड की काशीपुर कार्यकारिणी ने किया स्वागत

उत्तराखण्ड
16 दिसम्बर 2025
उत्तराखंड के अध्यक्ष का किया पत्रकार प्रेस परिषद भारत उत्तराखंड की काशीपुर कार्यकारिणी ने किया स्वागत
काशीपुर/ठाकुरद्वारा/जसपुर। पशुपति गेस्ट हाउस में पत्रकार प्रेस परिषद भारत द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पत्रकारों के हितों, सुरक्षा और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकार प्रेस परिषद भारत उत्तराखंड के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव अशोक गुलाटी विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके आगमन पर उपस्थित पत्रकारों ने माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अशोक गुलाटी के ओजस्वी और प्रेरणादायक संबोधन ने कार्यक्रम में मौजूद हर पत्रकार को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास से भर दिया। उन्होंने काशीपुर, जसपुर, ठाकुरद्वारा पत्रकार साथियों को परिचय पत्र प्रदान किया, कई एक दर्जन से अधिक विभिन्न संगठनों के पत्रकार  प्रेस परिषद में शामिल हुए, राष्ट्रीय सचिव अशोक गुलाटी ने संबोधित करते हुए बताया कि महा अधिवेशन दो दिवसीय 21 -22 जनवरी को नई दिल्ली में होगा जिसमें मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे, सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली , साधु संत, समाजसेवी सहित 1000 पत्रकार भारतवर्ष से सम्मिलित होंगे, महाद्वेशन में पत्रकारों के हित में कई कल्याणकारी योजना की घोषणा की जाएगी, महाद्वेशन की तैयारी जोर-जोर से चल रही है, उन्होंने बताया कि पत्रकार प्रेस परिषद उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में संगठन मजबूत बनता जा रहा है, भारतवर्ष में चार पहियों के वाहनों के लिए पत्रकारों को टोल फ्री प्रक्रिया चल रही है, जनवरी में इसकी घोषणा हो जाएगी, संगठन पत्रकारों के कल्याणकारी योजनाओं के लिए कई कदम उठा रहा है।

कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार प्रेस परिषद काशीपुर के अध्यक्ष अजय कुमार सक्सेना द्वारा किया गया। अपने संबोधन में अशोक गुलाटी ने बताया कि पत्रकार प्रेस परिषद भारत वर्तमान में देश के 18 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है, और संगठन का विस्तार लगातार हो रहा है। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था अपने सभी पत्रकार साथियों के लिए बीमा योजना लेकर आई है, जो आपात स्थिति में पत्रकार बंधुओं के लिए एक मजबूत सहारा साबित होगी। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बहुत जल्द पत्रकारों को पूरे भारत में टोल टैक्स से राहत दिलाने को लेकर संस्था एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।

गुलाटी ने अपने भावनात्मक वक्तव्य में कहा, “हम और हमारे पत्रकार भाई अलग नहीं हैं। इसलिए संस्था से जुड़े पदाधिकारी ‘मैं’ नहीं, बल्कि ‘हम’ शब्द का प्रयोग करते हैं। आप सभी के स्नेह और विश्वास से ही यह संगठन आगे बढ़ रहा है।” उनकी इस बात पर सभा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को परिचय पत्र एवं आई-कार्ड वितरित किए गए, साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

बैठक में प्रमुख रूप से काशीपुर अध्यक्ष अजय कुमार सक्सेना, काशीपुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पैट्रिक चरण बाबा, काशीपुर महासचिव पुनीत कुमार शर्मा, काशीपुर सचिव बकुल डोनाल्ड, काशीपुर वरिष्ठ सचिव प्रेम प्रकाश साहनी, काशीपुर सदस्य जगदीश प्रकाश, किशन गुप्ता ठाकुरद्वारा उपाध्यक्ष सफदर अली, जसपुर महासचिव एस.पी. सिंह, जसपुर अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, जसपुर महासचिव शरीफ खान, जसपुर कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा, जसपुर उपाध्यक्ष मिंटू सिंह, ठाकुरद्वारा अध्यक्ष देश रतन सिंह, ठाकुरद्वारा महासचिव हरी चंद्र शर्मा,सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *