उत्तराखंड

इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, काशीपुर में सप्लाई ठप

उत्तराखण्ड
6 अप्रैल 2026
इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, काशीपुर में सप्लाई ठप
काशीपुरं। चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव में थे जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

घटना का असर काशीपुर में भी साफ देखने को मिला। यहां इंडेन गैस एजेंसी के गेट पर ताला लटका रहा और गैस सिलिंडरों की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। एजेंसी के बाहर चस्पा पोस्टर में लिखा था कि “मैनेजर की मौत के कारण आज कार्यालय बंद है, वितरण कार्य नहीं होगा। इधर काशीपुर में गैस एजेंसी पर लगे नोटिस और बंद सेवाओं के चलते आम जनता त्रस्त रही। एजेंसी संचालकों का कहना है कि यह सिर्फ एक दिन का सांकेतिक विरोध है और मंगलवार से सेवाएं फिर से सुचारु कर दी जाएंगी।

अचानक सप्लाई रुकने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग सुबह से गैस सिलिंडर लेने एजेंसी पहुंचे, लेकिन गेट बंद मिलने पर उन्हें निराश लौटना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *