उत्तराखंड

आफिस वर्क की नौकरी देने के नाम पर साइबर फ्रॉड का काम कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्ड
14 नवम्बर 2025
आफिस वर्क की नौकरी देने के नाम पर साइबर फ्रॉड का काम कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी थमने का नाम नहीं ले रही है. साइबर ठग आए दिन लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. वहीं थाईलैंड में जॉब दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों को गैरकानूनी तरीके से म्यांमार भेजने और उन्हें बंधक बनाकर साइबर फ्रॉड में कार्य कराने के मामले में जसपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

पुलिस के मुताबिक 13 नवम्बर 2025 को वादी मो. आजम ने तहरीर सौंपकर बताया कि मोहल्ले में रहने वाले सुनील ने आजम और जुनैद के परिवार से संपर्क कर दोनों को विदेश में कंप्यूटर कार्य दिलाने का झांसा दिया था. इसके एवज में उसके द्वारा उनसे 70-70 हजार रुपये लेते हुए दोनों युवकों को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक भेज दिया था. जिसके बाद आजम और जुनैद को बैंकॉक से जंगल व नदी के रास्ते गैर कानूनी तरीके से म्यांमार भेज दिया था.

जहां पर उनसे जबरन साइबर फ्रॉड से सम्बन्धित कम्प्यूटर कार्य लिया जा रहा था. आजम और जुनैद किसी तरह बचकर साइबर फ्रॉड कार्य कराने वाली कंपनी से निकलकर थाईलैंड बॉर्डर पहुंचे जहां से उनका रेस्क्यू कर इन्डियन एम्बेसी के माध्यम से भारत वापस भेजा गया. तहरीर के आधार पर जसपुर पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने जानबूझकर पीड़ित आजम और जुनैद के साथ धोखाधड़ी की.

कपटपूर्वक बैंकॉक थाईलैंड में आफिस वर्क की नौकरी देने के नाम पर साइबर फ्रॉड के कार्य से म्यांमार भेजकर विधिविरुद्ध श्रम कराया गया. परिजनों द्वारा सम्पर्क करने पर उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी. जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया. पुलिस को आशंका है कि आरोपी के इंटरनेशनल गैंग से तार जुड़े हुए हैं. पुलिस टीम सभी पहलुओं की जांच कर रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *