उत्तराखंड

आज से महापर्व छठ पूजा की शुरूआत

उत्तराखण्ड
25 अक्टूबर 2025
आज से महापर्व छठ पूजा की शुरूआत
काशीपुर। पूर्वांचल समाज का सबसे बड़ा पर्व माने जाने वाले छठ पूजा का शनिवार (आज) से आगाज होगा। छठ पूजा के लिए घाटों को सजाकर पूजा की वेदियां तैयार की गई हैं। पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा निभाई जाएगी।

शनिवार को नहाय-खाय के तहत महिलाएं पूरे दिन व्रत रखेंगी। शाम को मीठी खीर खाकर व्रत तोड़ेंगी तथा 26 अक्तूबर को खरना का आयोजन किया जाएगा। खरना में महिलाएं मिट्टी के चूल्हे बनाएंगी। 27 अगस्त की शाम को सूर्य अस्त होते ही व्रतधारी महिलाएं पानी में खड़े होकर अर्घ्य देंगी और छठ की देवी की विधि-विधान से पूजा करेंगी। 28 अक्तूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। नगर में छठ पूजा घाटों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *