चैत्र नवरात्रि में काशीपुर पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंगा, मंसा देवी मन्दिर पर लगी भक्तों की भारी भीड़
उत्तराखण्ड
19 मार्च 2026
चैत्र नवरात्रि में काशीपुर पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंगा, मंसा देवी मन्दिर पर लगी भक्तों की भारी भीड़
काशीपुर। चैत्र नवरात्रि 2026 के काशीपुर पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंग गया है. 19 मार्च आज से नवरात्रि शुरू हो गये है ऐसे में मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है. हर ओर भक्ति, आस्था और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है.
दरअअसल, चैत्र नवरात्रि से एक दिन पहले शहर में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला. पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण छाया हुआ है और हर ओर नवरात्रि के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं. बाजारों में मां दुर्गा के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे शहर के प्रमुख बाजार दिनभर गुलजार नजर आए.
श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता की पूजा के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदारी करते दिखे. दुकानों पर रंग-बिरंगी चुनरियां, नारियल, अगरबत्ती, फूल-मालाएं और अन्य पूजन सामग्री आकर्षण का केंद्र बनी रहीं. खासतौर पर माता के श्रृंगार से जुड़ी वस्तुओं की मांग में काफी बढ़ोतरी देखी गई.
मां मनसा देवी मंदिर, प्राचीन श्री शीतला माता मंदिर सिद्धपीठ, मां बाल सुंदरी देवी मंदिर और चामुंडा देवी मंदिर समेत कई धार्मिक स्थलों को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है. मंदिरों में विशेष साफ-सफाई के साथ-साथ सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी पूरा ध्यान रखा गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.
नवरात्रि के स्वागत को लेकर हर वर्ग के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रशासन भी व्यवस्थाओं को लेकर सतर्क है. ताकि, पर्व शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके. कुल मिलाकर नवरात्रि का उल्लास चरम पर है और शहर पूरी तरह आस्था, श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है


