उत्तराखंड

रामनगर में आराघर में लगी भीषण आग

उत्तराखण्ड
1 मार्च 2026
रामनगर में आराघर में लगी भीषण आग
रामनगर। नगर में सुबह लगभग 04.50 बजे एमडीटी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रामनगर के तेलीपुरा रोड स्थित एक आरा मशीन में आग लग गई. सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई.

मौके पर पहुंचकर देखा गया कि मोहम्मद उस्मान पुत्र अब्दुल माजिद, निवासी ग्राम चिलकिया, तेलीपुरा रोड, रामनगर की ‘डे लाइट फर्नीचर’ नामक आरा मशीन परिसर में रखी लकड़ियों में भीषण आग लगी हुई थी. आग तेजी से फैल रही थी. आसपास रखी लकड़ियां व मशीनरी इसकी चपेट में आ चुकी थीं.स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर यूनिट ने तुरंत मोटर फायर इंजन (एमएफई) से पंपिंग शुरू की. एक होज पाइप लाइन बिछाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया. आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने से आरा मशीन के पास रखी भारी मात्रा में लकड़ियां और कुछ मशीनरी जलकर क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है. संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों से आग भड़की हो सकती है. जिसकी जांच की जा रही है.

फायर सर्विस की तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया. स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया. प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है. आगे की कार्रवाई जारी है. वहीं, फायर अधिकारी पुष्कर सिंह नेगी ने कहा कि आग से लगभग लाखों का नुकसान हुआ है. वहीं 8 लाख का सामान बचा लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *