उत्तराखंड

विमान हादसे में एनसीपी नेता अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत

नई दिल्ली
28 जनवरी 2026
विमान हादसे में एनसीपी नेता अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बारामती में एक प्लेन क्रैश हुआ. इस विमान हादसे में एनसीपी नेता अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि लैंडिंग की कोशिश करते समय प्लेन क्रैश हो गया. वह किसी कार्यक्रम के लिए यहां पहुंच रहे थे.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो क्रैश लैंडिंग की जांच करने और छानबीन शुरू करने के लिए दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गया है. मुंबई-बारामती चार्टर प्लेन के बारामती में क्रैश लैंड होने से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई.

बारामती अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई है, जहां महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और छब्च् नेता अजीत पवार के पार्थिव शरीर को लाया गया है. आज सुबह मुंबई से बारामती जाते समय एक चार्टर विमान दुर्घटना में उनकी मौत हो गई.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ष्महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी और उनके सहयात्रियों की आज हवाई जहाज दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं। समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।ष्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *