काशीपुर बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत धूमधाम से संपन्न
उत्तराखण्ड
12 जनवरी 2026
काशीपुर बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत धूमधाम से संपन्न
काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत धूमधाम से संपन्न हुआ। उच्च न्यायालय नैनीताल के प्रशासनिक न्यायमूर्ति आलोक वर्मा द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत चौहान, उपाध्यक्ष विधुशेखर शर्मा, उप सचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति सहित कार्यकारिणी सदस्य प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम कुमार उपाध्याय, कैलाश कुमार, प्रीति शर्मा, केदार सिंह, नरगिस, रणजीत सिंह विर्क को शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण समारोह में बोलते हुए उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आलोक वर्मा ने कहा कि काशीपुर बार एक ऐतिहासिक बार है तथा बार और बेंच एक ही गाड़ी के दो पहिये हैं जिनका आपस में सामंजस्य होना न्याय के लिए अत्यंत आवश्यक है। शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति वर्मा के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। साथ ही माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में उधम सिंह नगर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी ने भी अपने विचार रखे। बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि काशीपुर ऐतिहासिक नगर है और यहां की बार ने अनेक न्यायिक अधिकारी गण न्याय के लिए समर्पित किए हैं। नवनिर्वाचित सचिव यशवंत चौहान ने कहा कि हमारी कार्यकारिणी हर तरह से अधिवक्ता हित के लिए कार्य करेगी और समर्पित रहेगी। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह का संचालन भी किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने भी अपने विचार रखे। पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, जबकि पूर्व सचिव नृपेन्द्र कुमार चौधरी ने नवनिर्वाचित सचिव यशवंत चौहान का माल्यार्पण कर स्वागत किया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज गर्ब्याल, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितेश कुमार श्रीवास्तव, सिविल जज सीनियर डिवीजन धर्मेंद्र शाह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन पूनम तोड़ी, न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत कुमार श्रीवास्तव, प्रथम अपर सिविल जज दीप्ति पंत, द्वितीय अपर सिविल जज आयशा फरहीन, तृतीय अपर सिविल जज सृष्टि बनियाल, पूर्व मेयर उषा चौधरी, जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान, बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष डीके शर्मा, नैनीताल हाइकोर्ट अध्यक्ष डीसीएस रावत, उमेश जोशी एडवोकेट, हरीश नेगी एडवोकेट, संदीप सहगल एडवोकेट, आनंद रस्तोगी एडवोकेट, गोपाल कृष्ण एडवोकेट, रोहित नायक एडवोकेट, भास्कर त्यागी एडवोकेट, धर्मेंद्र तुली एडवोकेट, मनोज निगोतिया एडवोकेट, प्रयाग दर्शन रावत एडवोकेट, मुजीब अहमद एडवोकेट आदि मौजूद रहे


