उत्तराखंड

राजकीय पॉलिटेक्निक काशीपुर के छात्रों ने लिया एक्सपर्ट लेक्चर में भाग

उत्तराखण्ड
22 नवम्बर 2025
राजकीय पॉलिटेक्निक काशीपुर के छात्रों ने लिया एक्सपर्ट लेक्चर में भाग
काशीपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक काशीपुर मे आज एक्सपर्ट लेक्चर आयोजित किये गये। जिसमे नैनी पेपर्स लिमिटेड काशीपुर के शिवचरन, सीनियर मैनेजर केमिकल, चिंटू तपन मित्रा, मैनेजर मैकेनिकल एवं हनी अरोरा, सीनियर मैनेजर इलेक्ट्रिकल एन्ड इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा संस्था मे केमिकल, केमिकल तकनीकी पेंट, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र/छात्राओं को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से केमिकल रिकवरी, पल्प मेकिंग, पंप के बारे में, इंस्ट्रूमेंट्स के बारे में जानकारी दी ।

उन्होंने स्टूडेंट्स से अनुशासन मे रहकर अपनी पढ़ाई करने और कुछ अलग से कम्प्यूटर स्किल्स पर काम करने कहा गया। उन्होंने बताया की आजकल सब काम ऑनलाइन मोड पर होता है इसलिए कम से कम कम्प्यूटर, एक्सेल, पीपीटी इन सबकी बेसिक जानकारी बहुत जरूरी है।

संस्था के प्रधानाचार्य बी. पी. सिंह जी उन सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजीव यादव, जितेश सुन्द्रियाल, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *