उत्तराखंड

सूर्या फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से किसानों को गेहूं के लेकर विभिन्न सब्जियों के बीज निःशुल्क उपलब्ध कराए

उत्तराखण्ड
13 नवम्बर 2025
सूर्या फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से किसानों को गेहूं के लेकर विभिन्न सब्जियों के बीज निःशुल्क उपलब्ध कराए
काशीपुर। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के अनुसूचित जाति उप-परियोजना के अंतर्गत किसानों को गेहूं के बीज जिसमें वैरायटी एचडी 2967, एचडी 3406, एचडी 3385, एचडी 3386, एवं विभिन्न सब्जियों के बीज निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को उन्नत तकनीक एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना है ताकि वे अपनी खेती को अधिक उत्पादक, लाभकारी एवं टिकाऊ बना सकें। इस परियोजना के अंतर्गत उध म सिंह नगर जिला काशीपुर ब्लॉक के ग्राम गांधीनगर, भगवंतपुर, रामनगर, वन बरखेड़ा पांडे लालपुर आदि कई गांवों में बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को गेहूं की नई उन्नत किस्मों की जानकारी दी जा रही है, साथ ही सब्जियों के बीजों के उपयोग, उनकी बुवाई की विधि, जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया जा रहा है। इस अभियान में सूर्या फाउंडेशन का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। सूर्या फाउंडेशन के प्रतिनिधि किसानों को बीजों की विशेषताओं के साथ-साथ मिट्टी परीक्षण (Soil Testing)] संतुलित उर्वरक प्रयोग, एवं प्राकृतिक संसाध नों के संरक्षण के विषय में जागरूक कर रहे हैं।
किसानों को बताया जा रहा है कि उचित बीज चयन एवं सही तकनीक से वे अपनी फसल की उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। कई किसानों ने इस योजना के प्रति अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है और बताया कि इससे उन्हें कृषि के क्षेत्र में नई दिशा एवं प्रेरणा मिली है। इस प्रकार की योजनाएं न केवल किसानों को आत्मनिर्भर बना रही हैं बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त कर रही हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान केंद्र, पूसा एवं सूर्या फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से यह परियोजना कृषि क्षेत्र में एक नई आशा की किरण बनकर उभर रही है, जिससे किसानों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है और ग्रामीण विकास को नई गति मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *