उत्तराखंड

काशीपुर पुलिस ने किया कुख्यात झपट्टामार अजीम को गिरफ्तार

उत्तराखण्ड
4 नवम्बर 2025
काशीपुर पुलिस ने किया कुख्यात झपट्टामार अजीम को गिरफ्तार
काशीपुर। काशीपुर पुलिस ने कुख्यात झपट्टामार अजीम को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से छीना गया मोबाइल फ़ोन बरामद कर लिया है अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से ही गैंगस्टर सहित 9 मुकदमे दर्ज़ है
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली काशीपुर में दिनांक 01-11-2025 को वादनी श्रीमती मीना बिष्ट द्वारा तहरीर दी गई कि जब वह स्कूल से घर जा रही थी तो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर साइकिल से आकर झपटामारकर हाथ से फ़ोन छीन कर भाग गया, वादिनी की तहरीर के आधार पर कोतवाली काशीपुर में एफआईआर 459/ 25 धारा 304 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा दिये गये आदेश निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर व क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर के निर्देशन में दिनांक 02-11-2025 को कोतवाली काशीपुर पुलिस टीम द्वारा मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीनने की घटना का 48 घंटे के भीतर अनावरण कर घटना में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से मोबाइल फोन वन प्लस तथा घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर साइकिल नंबर न्ज्ञ 19।-5071 बरामद किया गया है।बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) इदे की बढ़ोतरी की गई है ।गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली काशीपुर का हिस्ट्रीशीटर है, तथा उसके विरुद्ध पूर्व से कोतवाली काशीपुर में चोरी , लूट ,झपट्टामारी व गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 09 मुकदमे दर्ज हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *