अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के डॉ. संजीव कुमार गुप्ता जिला महामंत्री मनोनीत
उत्तराखण्ड
3 अक्टूबर 2025
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के डॉ. संजीव कुमार गुप्ता जिला महामंत्री मनोनीत
काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (आईवीएफ) की जिला काशीपुर की बैठक रतन रोड स्थित एक निजी निवास पर हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल ने जसपुर निवासी प्रेम प्रकाश अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष, डॉ. संजीव कुमार गुप्ता को जिला महामंत्री तथा नवनीत कुमार विश्नोई को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। मनोनयन के दौरान जिला अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि उनकी कार्यकुशलता, अनुभव और रामाज में व्यापक सम्पर्क से समाज को एक पटल पर लाने तथा एकजुटता के अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के उद्देश्य को गति मिलेगी। वहीं नवनियुक्त जिला महामंत्री डॉ. गुप्ता ने जिला तथा प्रांतीय पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा, कि समाज और परिवार की सुरक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए सदैव चिंतनशील रहना चाहिए।
साथ ही उन्होंने वैश्य समाज में चेतना जागृत होना बेहद जरूरी बताया। वहीं सभी नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूती प्रदान करने का भरोसा दिलाया।


