काशीपुर कॉलेज में निर्दलीय ने मारी बाजी, अध्यक्ष पद पर निर्दलीय जतिन शर्मा ने एकतरफा जीत
उत्तराखण्ड
28 सितम्बर 2025
काशीपुर कॉलेज में निर्दलीय ने मारी बाजी, अध्यक्ष पद पर निर्दलीय जतिन शर्मा ने एकतरफा जीत
काशीपुर। काशीपुर में राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय जतिन शर्मा ने एकतरफा जीत हासिल की. उन्होंने एबीवीपी के प्रत्याशी रिंकू बिष्ट को भारी मतों से हराया है. जतिन शर्मा 1587 मत प्राप्त कर अध्यक्ष निर्वाचित हुए. अक्षय रस्तौगी 1080 मत प्राप्त कर उपाध्यक्ष, सतनाम सिंह 1201 मत प्राप्त कर सचिव, गरिमा सिंह 1387 मत हासिल कर कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुई. दीपक कुमार 930 मत पाकर कला संकाय प्रतिनिधि, अनिकेत 143 मत प्राप्त कर विज्ञान संकाय प्रतिनिधि, पायल थापा 869 मत प्राप्त करके विश्वविद्यालय प्रतिनिधि निर्वाचित हुई हैं. वहीं छात्रा उपाध्यक्ष अनीसा, संयुक्त सचिव मुकुल मौर्य, सांस्कृतिक सचिव नाजिया, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि दीपक कुमार निर्विरोध चुने गए.


