उत्तराखंड

अल्ली खां बवाल में शामिल महानगर अध्यक्ष एम राहुल सहित पांच अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्तार में

उत्तराखण्ड
25 सितम्बर 2025
अल्ली खां बवाल में शामिल महानगर अध्यक्ष एम राहुल सहित पांच अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्तार में
काशीपुर। नगर में अल्ली खां में आई लव मोहम्मद जुलूस के बवाल में शामिल पांच अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में आजाद समाज पार्टी का महानगर अध्यक्ष एम राहुल भी शामिल है। जुलूस में विवाद के दौरान वीडियो में ये लोग मौजूद पाए गए हैं।

रविवार देर रात शहर में आई लव मोहम्मद जुलूस निकाला गया था, जिसमें युवकों व नाबालिगों ने पुलिस के साथ मारपीट व गाड़ी में तोड़फोड़ की थी। इस मामले के आरोपियों की धरपकड़ लगातार जारी है। पुलिस ने बुधवार को करीब 15-16 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, इनमें से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें कचहरी पाकीजा निवासी फरदीन (19), पाकीजा कॉलोनी निवासी मोहम्मद अर्श, मोहल्ला अल्लीखां निवासी रवीश (18), बांसफोड़ान काशीपुर निवासी सालिम (18) और मोहम्मद अब्बास राहुल उर्फ एम राहुल शामिल हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज व जुलूस के वीडियो में इन लोगों को देखा गया है। एएसपी अभय सिंह ने बताया कि जुलूस में मारपीट के दौरान उक्त आरोपी भी मौजूद थे। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इससे पहले पुलिस ने जुलूस के मास्टरमाइंड सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, 12 नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड (जेजे बोर्ड) के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *