एसबीआई की सभी डिजिटल सेवाएं शाम तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगी
दिल्ली
24 अप्रैल 2025
एसबीआई की सभी डिजिटल सेवाएं शाम तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगी
दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के खाताधारकों के लिए बड़ी खबर है। SBI की ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस आज कुछ घंटों के लिए बंद रहने वाली हैं। एसबीआई ने खुद X पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है और यह सर्विस कब तक बंद रहेगी इसका ऐलान भी कर दिया है। इस दौरान करोड़ों ग्राहकों को डिजिटल लेन-देन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) ने अपनी पोस्ट में जानकारी दी है कि आज शाम 4:30 बजे तक उसकी सभी डिजिटल सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। हालांकि, इस दौरान यूजर्स UPI Lite और ATM सर्विस का यूज कर लेन-देन कर सकते हैं। बैंक ने डिजिटल सेवाओं के बंद रहने का कोई कारण नहीं बताया है।
SBI के मुताबिक, ग्राहक किसी भी जानकारी या मदद के लिए SBI के टोल फ्री नंबर 1800 1234 और 1800 2100 पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही वेबसाइट पर जाकर किसी भी तरह की जानकारी ले
सकते हैं।