नगर मे धूमधाम से निकली भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस की शोभायात्रा
उत्तराखण्ड
19 अक्टूबर 2024
नगर मे धूमधाम से निकली भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस की शोभायात्रा
काशीपुर। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह समिति की ओर से भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस की शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा महेशपुरा स्थित वाल्मीकि सभा भवन से शुरू हुई। लोगों ने रास्ते में पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इससे पहले बृहस्पतिवार को वाल्मिकी सभा भवन में सत्संग का आयोजन किया गया था। अगले दिन शाम को शोभायात्रा निकाली गयी। उधर, बाजे-गाजे के साथ समाजसेवी व अन्य संस्थाओं ने वाल्मीकि भवन के पास शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में यहां पर डीपी रत्नाकर, महेंद्र बेदी, उमेश सौदा, जितेंद्र देवांतक, सुमित सौदा, रवि कुमार बेदी आदि शामिल रहे।