उत्तराखंड

नगर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, तेज गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित

उत्तराखण्ड
31 मई 2024
नगर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, तेज गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित
काशीपुर। काशीपुर में एक पखवाड़े से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे से ही तेज गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित नजर आया। सुबह करीब दस बजे से पहले ही दुकानों पर ग्राहक नजर आए। इसके बाद बाजारों में सन्नाटा छा गया। जो भी व्यक्ति बाजार में दिख रहे थे, वे अपने आपको अच्छी तरह सुरक्षित लपेट कर ही जा रहे थे। लोगों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए सिख समुदाय के साथ ही अन्य लोगों ने छबील लगाकर ठंडा शरबत पिलाया। काशीपुर में भी तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया। प्रचंड गर्मी के कारण बाजारों में जहां सन्नाटा छाया रहा वहीं किसान और मजदूर खेतों में भी बहुत कम जा सके। बसों और रेलगाड़ियों में भी यात्रियों की आवाजाही काफी कम हो रही।

गर्मी में फंगल इंफेक्शन के बढ़ने लगे मरीज
काशीपुर में गर्मी में पसीने के कारण फंगल इंफेक्शन के मामले बढ़ रहे हैं। जीडीएमओ डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि ओपीडी करीब 125 हो रही है। इनमें से 25 मरीज फंगस या खुजली के आ रहे हैं। गर्मी में व्यक्ति को नियमित स्नान कर कपड़े बदलने चाहिए। नहाकर पुराने कपड़े नहीं पहनने चाहिए। पसीना चिपकने से खुजली होने लगती है। लापरवाही बरतने पर फंगल इंफेक्शन की समस्या बढ़ सकती है। सर्जन डॉ. एचसी पंत ने बताया कि करीब 80 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें से 20 मरीज खुजली के आ रहे हैं। सामान्य दिनों में करीब आठ मरीज आते थे। लेकिन गर्मी बढ़ने के कारण इस बीमारी के मरीज भी बढ़ने लगी है। अस्पताल में दवाइयां एवं व्यवस्था पर्याप्त है। बताते हैं कि फंगस को शरीर में फैलने के लिए नमी की आवश्यकता होती है। गर्मी में शरीर के कई हिस्सों में पसीना आता है और नमी बनती है। ऐसी जगह पर फंगस फैलने की संभावना अधिक बन जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *