उत्तराखंड

एलोर इन रिसोर्ट एंड रेस्टोरेंट भव्य उद्घाटन

उत्तराखण्ड
19 नवम्बर 2026
एलोर इन रिसोर्ट एंड रेस्टोरेंट भव्य उद्घाटन
काशीपुर। एलोर इन रिसोर्ट एंड रेस्टोरेंट, रामनगर रोड, केला मोड़, बीकानेरवाला के पीछे का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजपुरा धाम के बाबा गुरदेव सिंह जी ;भगत जी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं नगर निगम महापौर दीपक बाली मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि बाबा गुरदेव सिंह जी व विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं महापौर दीपक बाली ने फीता काटकर रिसोर्ट का उद्घाटन किया । बाबा जी ने रिसोर्ट संचालक परिवार को आशीर्वाद दिया और कहा कि काशीपुर जैसे तेजी से बढ़ते शहर को ऐसे आधुनिक, स्वच्छ और पारिवारिक रिसोर्ट की आवश्यकता थी। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि इस रिसोर्ट के खुलने से काशीपुर में पर्यटन, रोजगार और स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी। महापौर दीपक बाली ने संचालकों को बधाई देते हुए कहा कि शहर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेस्टोरेंट और रिसोर्ट का खुलना काशीपुर के विकास का प्रतीक है। इस अवसर संचालक अमरीक सिंह सेठी, दिलप्रीत सिंह सेठी, हरप्रीत सिंह सेठी, गुरविंदर सिंह चंडोक, जसपाल सिंह चड्डा, परमजीत सिंह चंडोक एवं कंवनराज सिंह सेठी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि एलोर इन में आधुनिक कमरे, फैमिली रेस्टोरेंट, पार्टी हॉल, स्वादिष्ट शाकाहारी-अहार एवं बेहतरीन आतिथ्य की सुविध उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *